news-details
मौसम

अगले 2 दिनों तक उत्तर पश्चिम राजस्थान में मौसम अधिकतर गर्म और कमजोर रहने की संभावना है

Raman Deep Kharyana :-


लेकिन 3 सितंबर से मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव बन सकता है…. बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र फिलहाल पश्चिम बंगाल..उत्तरी ओडिशा और आसपास के समुद्री हिस्से पर बना हुआ है….ओर अगले 24 घंटों में यह उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा….यह लॉ प्रेशर आगे बढ़ने के साथ धीरे धीरे कमजोर हो सकता है….लेकिन इसकी पूर्वी और दक्षिण पूर्वी नम हवाएं उत्तर तथा पश्चिम की तरफ बढ़ती रहेंगी. ..और फिलहाल मानसून की मुख्य रेखा अभी अमृतसर और चंडीगढ़ के आसपास से गुजर रही ह….3 से 6 सितंबर के बीच बंगाल की नमी पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान तक पहुंची तथा उसी समय पश्चिमी विक्षोभ ने हल्का उठाव दिया तो दोनों के मेल से गरज चमक वाले बादल बनने की सम्भावना बरकार है. ...

मॉडल की बात करें तो. ..ECMWF है वो. .पंजाब हरियाणा से हनुमानगढ़, चूरू और सीकर की तरफ बारिश की अधिक की सम्भावना को बनाये हुए है. ….GFS मॉडल भी बारिश को बिखरे दौर के रूप में दिखा रहा है और 5–6 सितंबर को शाम रात के समय कुछ स्थानों पर ज्यादा सक्रिय दिखा रहे है..और जे एक तीसरा मॉडल ICON अभी बाकी दोनों मॉडलों से काफी कमजोर सिग्नल दे रहा है…. बारिश की संभावना बन रही है...लेकिन सही स्थान और मात्रा को लेकर अभी पूरी सहमति नहीं है…. GFS और ECMWF के 5 सितंबर रात तक के precipitation maps में फाजिल्का अबोहर, सिरसा हनुमानगढ़ चूरू और सीकर की तरफ बारिश का साझा संकेत मिल रहा है….श्रीगंगानगर इस बारिश की पट्टी के पश्चिमी किनारे पर रहेगा….बीकानेर में संकेत सबसे कमजोर है….लेकिन बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता 

फाजिल्का और अबोहर के लिए ECMWF 5 सितंबर सुबह अच्छी बारिश दिखा रहा है….GFS यहां मुख्य गतिविधि 6 सितंबर दोपहर से शाम के बीच रखता है…. सिरसा में GFS 5/6 सितंबर को मजबूत thunderstorm दिख रहे है. .लेकिन ECMWF उससे कम बारिश दिखा रहा है….सीकर में तीनों मॉडलों में 2 से 6 सितंबर के दौरान किसी न किसी समय बारिश का संकेत है, इसलिए यहां संभावना अपेक्षाकृत बेहतर लग रही है…. हनुमानगढ़ और चूरू में 4 से 6 सितंबर के बीच मौका अच्छा रह सकता है….श्रीगंगानगर और आसपास भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है….बीकानेर के लिए नमी कितनी दूर पश्चिम तक पहुंचती है, यह सबसे महत्वपूर्ण रहेगा….फिलहाल 3 सितंबर की रात से 6 सितंबर के बीच का समय मौसम बदलाव के हिसाब से महत्वपूर्ण है….5 और 6 सितंबर सबसे मुख्य दिन हैं….


पूरे उत्तर पश्चिम राजस्थान में लगातार या व्यापक जोरदार बारिश की सम्भावना नहीं है ….फिलहाल मामला बिखरी हुई गरज चमक, अचानक तेज हवा और कुछ स्थानों पर अच्छी बरसात वाला ज्यादा लग रहा है….

दिक्कत वही है जो आपको पिछली अपडेट मे साझा कि. ..बंगाल की नमी 700 hPa यानी करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ चूरू की तरफ कितनी अच्छी तरह पहुंचती है….अगर नमी केवल निचले स्तर तक सीमित रही तो बादल बनकर कमजोर पड़ सकते हैं….लेकिन नमी ऊंचाई तक पहुंची और पश्चिमी विक्षोभ के साथ सही समय पर मेल हुआ तो कुछ स्थानों पर तेज thunderstorm बन सकता है…. फिलहाल सबसे बेहतर स्थिति फाजिल्का, अबोहर, सिरसा और सीकर की लग रही है….इसके बाद हनुमानगढ़ और चूरू….श्रीगंगानगर में मध्यम और बीकानेर में सबसे कम संभावना है….


आने वाले नए मॉडल अपडेट में नमी की पश्चिमी सीमा और पश्चिमी विक्षोभ की सही स्थिति पर नजर रखना जरूरी रहेगा…. वर्तमान confidence करीब 55 से 65% है….


अगले 2 दिनों तक उत्तर पश्चिम राजस्थान में मौसम अधिकतर गर्म और कमजोर रहने की संभावना है

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments