5 घंटे की बैठक में लिखित समझौता; बिजली मंत्री अनिल विज ने 2 माह का समय मांगा
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद स्थगित हो गई है। यूनियन नेताओं के साथ विज की करीब 5 घंटे लंबी मैराथन बैठक चली, जिसके बाद मंत्री व यूनियनों के बीच लिखित समझौता हुआ है। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन हिसार, हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी संघ भिवानी, हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन, हरियाणा पावर कॉरपोरेशन SC/ST एवं BC कर्मचारी यूनियन और डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के 10 से अधिक नेता मंत्री से चर्चा के लिए पहुंचे। नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि वे कोरे आश्वासन पर यहां से जाने वाले नहीं है। सभी चीजों को लिखित में लेते हुए मंत्री अनिल विज को 2 माह का समय दिया गया है।
हरियाणा बिजली निगम कर्मचारी माने, हड़ताल स्थगित
0 Comments