झज्जर ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवर खाना व महासचिव पंडित संत सुरेहती ने उनका स्वागत किया।
उपेंद्र राणा ने इस मौके पर कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से बीजेपी का कोर वोटर रहा है, लेकिन सवर्ण समाज अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। झज्जर ब्राह्मण महासभा के प्रधान देवर खाना ने आश्वासन दिलाया कि झज्जर ब्राह्मण सभा इस आंदोलन में आपके साथ है। वहीं, संत सुरेहती ने इस मौके पर कहा कि समय रहते भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गलती को नहीं सुधारा, तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी मांग की कि एससी (SC) एक्ट में सुधार किया जाए व झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और किसी भी निर्दोष आदमी को इसमें न फंसाया जाए।
इस मौके पर विष्णु गुढ़ा, रमेश शर्मा छारा, रविंद्र कौशिक दुबलधन, पंडित मनीष लंबरदार, टीनू नौरंगपुर, आज़ाद दीवान, दिनेश शर्मा, राजेश किरड़ोध, रणधीर कौशिक और राजेंद्र शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
झज्जर ब्राह्मण महासभा में करणी सेना के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र राणा जी और डॉ. अशोक दीक्षित जी द्वारा यूजीसी (UGC) रोल बैक के लिए 12 तारीख को भिवानी में एक जनसभा का निमंत्रण दिया गया।
0 Comments