news-details
बिजनेस

₹10 हजार का एक रिचार्ज और तीन साल तक नो टेंशन, जियो ने लॉन्च किया नया प्लान

Raman Deep Kharyana :-

रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड 5G डेटा 


जियोहॉटस्टार, कैनवा प्रो लाइट और 50 GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे


7 नवंबर से मिलेगा नया प्लान, तीन साल तक कीमत और सुविधाएं रहेंगी बरकरार

 रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 का नया तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्लान बताया है। खास बात यह है कि ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और प्लान में शामिल सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।


इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS मिलेंगे। प्लान की वैधता पूरे तीन साल होगी।


कॉलिंग और डेटा के अलावा ग्राहकों को जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन और फाइल्स, फोटो व दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए जियोएआईक्लाउड पर 50 GB मुफ्त स्टोरेज मिलेगा।


जियो का यह नया प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इसका लाभ उठा सकेंगे।

₹10 हजार का एक रिचार्ज और तीन साल तक नो टेंशन, जियो ने लॉन्च किया नया प्लान

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments