news-details
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को प्रदान करेंगे फ्लैटों की चाबियां

Raman Deep Kharyana :-


मुख्यमंत्री 22 मार्च को विकसित बादशाहपुर महारैली को भी करेंगे संबोधित


 डीसी अजय कुमार ने आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 22 मार्च को विकसित बादशाहपुर महारैली के दौरान मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां प्रदान करेंगे। हाल ही में गुरुग्राम में योजना के तहत ड्रॉ आयोजित किया गया था, जिसमें 2709 पात्र लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं। डीसी अजय कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।


इससे पूर्व, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन तथा महानिदेशक जे गणेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल भी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। डीसी अजय कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।


डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन के सफल संचालन हेतु एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में एसडीएम मानेसर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एडीआईओ, डीआईपीआरओ तथा उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है, जबकि डीटीपी (पी) को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस के सामने कांकरौला के खुले मैदान में किया जाएगा, जहां तैयारियां तेज़ी से जारी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को प्रदान करेंगे फ्लैटों की चाबियां

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments