news-details
दुर्घटना

रोहतक में 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग !... JLN नहर में कूदा था किशोर !... SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी!...

Raman Deep Kharyana :-

रोहतक की जवाहर लाल नेहरु नहर में एक किशोर पानी में डूब गया, जिसका 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है।

वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व SDRF की टीम लगातार किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। नहर में डूबने वाले किशोर की पहचान खुशहाल पुत्र सतपाल निवासी बाग वाली गली, शीतल नगर के रूप में हुई।

किशोर खुशहाल अपने कुत्ते को टहलाने के लिए दोस्त के साथ दो दिन पहले 1 अगस्त को नहर किनारे गया था। इसी दौरान कुत्ता नहर में कूद गया, जिसे बचाने के लिए खुशहाल भी उसके पीछे नहर में कूद गया, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज था। जिसके कारण खुशहाल बह गया।

रोहतक में 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग !... JLN नहर में कूदा था किशोर !... SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी!...

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments