यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ का आयोजन हुआ। 10 किलोमीटर की इस रेस में मेल कैटेगरी में मोहित और फीमेल कैटेगरी में भारती विनर रहीं। दोनों को सीएम सैनी ने स्टेज पर सम्मानित कर एक-एक लाख रुपए का इनाम दिया। रेस में 75 साल के त्रिलोकी नाथ ने भी पार्टिसिपेट किया। रेस के लिए रविवार सुबह 5 बजे से ही जगाधरी के मटका चौक पर रेस के लिए भारी भीड़ रही। युवाओं को देखकर सीएम सैनी ने भी दौड़ लगा दी। सीएम लोवर- टीशर्ट और स्पोर्ट्स शू में नजर आए। उनके साथ कई वॉलंटियर्स ने भी इवेंट में पार्टिसिपेट किया।
हरियाणा- ₹1 लाख की रेस में दौड़े हजारों खिलाड़ी: 75 साल के बुजुर्ग ने भी रेस लगाई; CM सैनी जीप से उतर दौड़े
0 Comments