news-details
बड़ी खबर

दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में सेल्समैन से चांदी के गहने लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर हुआ

Raman Deep Kharyana :-

सोनीपत के खरखौदा में शनिवार को दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में सेल्समैन की आंखों में मिर्च झोंककर चांदी के गहने लूटने वाले बदमाश पुलिस से ज्यादा देर तक बच नहीं सके। खरखौदा की रतन मार्केट में शनिवार सुबह हुई इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चार में से एक आरोपी को मौके पर ही लोगों की मदद से पकड़ लिया, जबकि फरार तीन बदमाशों को क्राइम यूनिट खरखौदा ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।


एनसीआर वाटर चैनल के किनारे पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सागर के जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके दो साथियों अनुज और लक्ष्य को भी गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों से लूटा गया सामान, वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य मामलों में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सागर पहले भी लूट, डकैती, छीना-झपटी और चोरी के कई मामलों में वांछित रहा है।

दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में सेल्समैन से चांदी के गहने लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर हुआ

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments