बार काउंसिल चुनाव में पूर्व चेयरमैन डॉ. विजेन्द्र सिंह अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदस्य पद के लिए निर्धारित कोटा (3317 वोटो) प्रथम रैंक के साथ हासिल कर लिया। उनके इस प्रदर्शन को अधिवक्ता समुदाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहतक बार से अंजलि सहरावत के एलिमिनेशन के बाद डॉ. अहलावत को 532 वोट प्राप्त हुए। जो कि रोहतक बार से कुल 1053 वोट उन्हें प्राप्त हुई जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है और डॉ अहलावत ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है व दो बार पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के चेयरमैन रहकर रोहतक बार का नाम रोशन किया है
डॉ. अहलावत की यह जीत उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम है। बार काउंसिल के इस चुनाव में उनका प्रथम रैंक से कोटा पूरा करना उनके प्रभावशाली जनसमर्थन को दर्शाता है।
अधिवक्ता समुदाय में उनके समर्थकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उम्मीद व्यक्त की है कि डॉ. अहलावत भविष्य में भी अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।जीत के इस सुनहरे अवसर पर रोहतक बार से प्रधान दीपक हुड्डा महासचिव राजकरण पंघाल अधिवक्ता सुरेंद्र लौरा संदीप हुड्डा रेणु शास्त्री निहारिका अहलावत देव अहलावत वरुण कौशिक कुशल कुंडू इन सभी अधिवक्ताओं ने चंडीगढ़ पहुँच कर पुष्पगुच्छ देकर डॉ अहलावत को शुभकामनाए दी और लड्डू बाटकर खुशी मना
रोहतक के एडवोकेट विजेंद्र अहलावत बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव जीते
0 Comments