news-details
बड़ी खबर

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से हर घर तिरंगा, वंदे मातरम व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Raman Deep Kharyana :-


नागरिक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्मान पूर्वक अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर फहरायें राष्ट्रीय ध्वज :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

रोहतक, 7 अगस्त हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा, वंदे मातरम व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान सूचना, जनसंपर्क, भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. एम. पांडुरंग ने तीनों अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभागवार जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।

 बैठक के उपरांत स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा सेल्फी विद तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगा के साथ ली गई सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन अभियानों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

  नरेंद्र कुमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के विभाजन के इतिहास, उससे जुड़े संघर्ष और बलिदानों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह को भी पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए।

 अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि 9 से 17 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान वंदे मातरम् के 150 वर्ष को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से हर घर तिरंगा, वंदे मातरम व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments