हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने 14 साल पहले हुई TGT सोशल साइंस भर्ती में फैसला लेते हुए 32 कैंडिडेट की उम्मीद्वारी को कैंसिल कर दिया है। विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इन कैंडिडेट ने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी विभाग के द्वारा बताए गए स्टेशन पर जॉइन नहीं किया।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा हरियाणा में (Advt. No. 4/2009) के तहत TGT सोशल साइंस की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। जिसका रिजल्ट साल 2012 में निकाला गया था। विभाग की ओर से सभी को स्टेशन अलॉट करते हुए आदेश जारी किए गए कि वे अपने स्टेशन पर जॉइन कर अपनी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं तथा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए।
भर्ती में 32 कैंडिडेट ऐसे रहे, जिन्होंने अपने स्टेशन पर जॉइन हीं नहीं किया। जिन्हें 14 साल के दौरान कई अवसर दिए गए, लेकिन फिर ये जॉइन करने के लिए नहीं पहुंचे। जिसके चलते अब इनकी उम्मीदवारी को कैंसिल कर दिया गया है।
`रोहतक-झज्जर के अधिकांश कैंडिडेट`
साल 2012 में आए परिणाम के अनुसार इन 32 कैंडिडेट में अकेले रोहतक-झज्जर के 13 कैंडिडेट हैं। अगर सोनीपत भी शामिल कर दिया जाए, तो इनकी संख्या 15 हो जाती है। कहा जा रहा है कि इसके बाद अन्य भर्ती का रिजल्ट आने के कारण इन कैंडिडेट का चयन उसमें भी हो गया था। जिसके कारण इन्हें बतौर TGT साइंस जॉइन नहीं किया।
हरियाणा में 14 साल बाद 32 TGT की उम्मीदवारी रद्द, नोटिस देने पर भी नहीं किया जॉइन, रोहतक-झज्जर के सर्वाधिक 13 कैंडिडेट शामिल
0 Comments