चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक्टिवा पर सवार युवक का मर्डर कर दिया गया। आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई। वह मौलीजागरां (चंडीगढ़) का रहने वाला था। सुमित एनडीपीएस (ड्रग्स) केस में अभी जेल से जमानत पर बाहर आया था।
उसकी 2 हफ्ते पहले ही शादी हुई थी। परिवार के मुताबिक आरोपी डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह बेटे को एक साल से धमकियां दे रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की हत्या:2 आरोपियों ने चाकुओं से गोदा
0 Comments