news-details
दुर्घटना

Gayatri Devi: भाजपा ने हरियाणा की महिलाओं के साथ किया विश्वासघात

Raman Deep Kharyana :-

हिसार/हांसी।

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री गायत्री देवी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा की महिलाओं के साथ खुला धोखा किया है।

चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की प्रत्येक महिला को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह मात्र वादा खिलाफी नहीं बल्कि महिलाओं के वोट चोरी करने का प्रकरण है।


गायत्री देवी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को राहत देने के बजाय उनके सामने एक लाख रुपये आय की शर्त थोप दी गई, जो सरासर अनुचित और अन्यायपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 से अब तक लगातार झूठे वादों के सहारे जनता को बरगलाने का काम किया है। न तो पुराने वादे पूरे हुए और न ही हालिया चुनावी घोषणाएँ। भाजपा की राजनीति हमेशा से जाति-पाति और हिंदू–मुस्लिम के नाम पर समाज को बाँटने और डर फैलाने की रही है।


गायत्री देवी ने कहा कि

भाजपा ने महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे भुला दिया।

इस झूठे वादे के सहारे भाजपा ने महिलाओं के वोट तो हासिल किए, लेकिन वादे निभाने से पीछे हट गई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा की यह नीति न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि उनके साथ किया गया विश्वासघात भी है।

गायत्री देवी ने सरकार से मांग की है कि वह अपने वायदे अनुसार हर महिला को ₹2100 लाडली योजना के तहत देने का काम करें ।


Gayatri Devi: भाजपा ने हरियाणा की महिलाओं के साथ किया विश्वासघात

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments