news-details
बड़ी खबर

कुरुक्षेत्र में अभय के सवाल पर भड़के पूर्व उपमुख्यमंत्री

Raman Deep Kharyana :-

दुष्यंत चौटाला बोले-हमारे लिए चैप्टर बहुत पहले क्लोज, हुड्‌डा एक्सपायरी दवा, नायब को बताया गायब सरकार


हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ने कुरुक्षेत्र में मौजूदा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह को हुड्‌डा को एक्सपायरी दवा बताया। वह इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के बारे में सवाल करने पर भड़क गए।

दुष्यंत चौटाला आज (बुधवार को) जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। हालांकि बारिश की वजह से कार्यक्रम में दिक्कत पैदा हो गई। मीडिया से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, उन्होंने 8 साल पहले अपने दम पर पार्टी बनाई।

हमने 10 MLA खड़े किए। प्रदेश के लिए काम किया। अभय चौटाला के पास कोई काम नहीं है। हमारे लिए तो चैप्टर बहुत पहले का बंद है।

कुरुक्षेत्र में अभय के सवाल पर भड़के पूर्व उपमुख्यमंत्री

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments