रोहतक/सोनीपत। हरियाणा सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशे में हुड़दंग करने और नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
रोहतक में विशेष नाइट डॉमिनेशन अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 270 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहन चालकों के चालान भी किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
वहीं सोनीपत पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक नई पहल करते हुए हुड्डा पार्क से नशा कर रहे 12 युवकों को पकड़कर उनकी काउंसलिंग कराई और उपचार के लिए सिविल अस्पताल स्थित ओएसटी (Opioid Substitution Therapy) सेंटर में भर्ती कराया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों पर कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की लत से प्रभावित युवाओं को उपचार, परामर्श और पुनर्वास उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
हरियाणा सरकार की इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों का इलाज और पुनर्वास सुनिश्चित करना है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
नशा मुक्त हरियाणा की ओर बढ़ता कदम, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, नशे के आदी युवाओं का होगा उपचार
📨 Withdraw 39,896.73 Dollars NEXT ->> graph.org/B 9m3d59 , August 06, 2026
47rpse