news-details
बड़ी खबर

कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ED ने गिरफ्तार किया

Raman Deep Kharyana :-

दिल्ली 

कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उन्हें दिल्ली के होटल शांगरी-ला से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ED ने गिरफ्तार किया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments