news-details
बड़ी खबर

सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से पढ़ाई जाएगी फ्रेंच भाषा

Raman Deep Kharyana :-

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई इसी सत्र से होगी।

प्रदेश सरकार व फ्रेंच एंबेसी के बीच एमओयू साइन किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह एमओयू नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में 23 अप्रैल को हो सकता है।

इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रह सकते हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रदेश के संस्कृति मॉडल स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी फ्रेंच पढ़ सकेंगे।

यह भाषा अंग्रेजी के शिक्षक ही पढ़ाएंगे। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों से इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से पढ़ाई जाएगी फ्रेंच भाषा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments