डीसी अभिषेक मीणा ने एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक
रेवाड़ी, 23 अप्रैल।
डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला में चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह एचपीवी टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में सही जानकारी दी जाए।
एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए स्कूल स्तर पर चलाएं जागरूकता अभियान
📲 Transfer to you. GET >>> graph.org/BALANCE-3682 um6pv8 , May 19, 2026
6siqap