चंडीगढ़
अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच चल रही जंग से गैस को लेकर पैदा हुए हालात के बीच हरियाणा सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गेस धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे और उन्हें तुरंत अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से इसे संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसमें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा PNG मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, वहां घरेलू LPG की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जाए।
सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गेस धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की
0 Comments