जिला प्रशासन की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई !....
रोहतक जिला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव हसनगढ़ में दो अवैध निर्माणों और एक चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में की गई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों और कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हसनगढ़ में यह कार्रवाई की गई।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध निर्माणों या कॉलोनियों में निवेश न करें, क्योंकि ऐसे निर्माणों पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी
रोहतक में बिना अनुमति काटी जा रही कालोनी !
0 Comments