घर का इकलौता चिराग़, हत्या के कारण का नहीं पता चला
पानीपत में बस अड्डे पर सरेआम आईटीआई (ITI) स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक छात्र की पहचान 19 वर्षीय तनिष्क निवासी कुराना गांव के रूप में हुई है। आरोपी उसके गांव के रहने वाले हैं। तनिष्क परिवार को इकलौता बेटा था। फिलहाल, पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानीपत में सरेआम आईटीआई (ITI) स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या
📉 Get 36,824.82 US Dollars. Next ➴ graph.org/BALA 4xvfir , May 27, 2026
p3wn23