कैथल जिले के गांव रत्ता खेड़ा लुकमान में पुलिस ने एक हथियार सप्लायर का एनकाउंटर कर दिया। आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसे चीका के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी चीका में गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने के मामले में असलहा देने में शामिल था।
आरोपी की पहचान जिला करनाल के गांव रंभा निवासी रवि के रूप में हुई है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रवि गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने के मामले में शामिल था और वह हथियार सप्लाई करने के लिए चीका में आया हुआ है।
करनाल के बदमाश का कैथल में हुआ एनकाउंटर
💼 Transfer 36,824.44 USD 🔗➤ graph.org/BALANCE-36 nbemu5 , May 24, 2026
v9wx5g