ताज़ा मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहें हैं.
सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक साथ मौसम के दो रंग और रूप देखने को मिल रहें हैं।
उत्तरी पूर्वी जिलों में बादल वाही और हल्की बारिश बूंदा-बांदी से तापमान सामान्य बनें हुए हैं और मौसम सुहावना जबकि पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं की परिस्थितियां बनी हुई है और पारा में उफान देखने को मिल रहा है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में सुबह से लेकर शाम तक बार बार हवाओं में बदलाव से हों रहा है जिससे सम्पूर्ण इलाके में बार-बार मौसम में बदलाव और मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
हरियाणा के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है जबकि हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में दोपहर से पहले ही पश्चिमी गर्म व उष्ण हवाएं चलने से और साथ ही सुबह से शाम तक सूर्य देव की चटक और चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और उष्ण लहर अपने तेवरों को दिखा रही हैं।
हांलांकि आज सुबह दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल वाही और एक दो स्थानों पर छिट-पुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलीं सुबह ठंडी हवाएं चलने और धीरे-धीरे हवाओं की दिशा में बदलाव से मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी और दोपहर बाद तक झुलसाने वाली गर्म हवाएं हीट वेब लूं में तब्दील हो गई जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिला।
अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में हीट वेब लूं का पहला दौर और अब दुसरे पखवाड़े में भी हीट वेब लूं का दुसरा दौर देखने को मिल रहा है।
इस साल अप्रैल महीने में इस प्रकार की चरम मौसम परिस्थितियां हैं तो आने वाले मई जून महीने में गर्मी अपने तेवरों को और अधिक प्रचंड बनाएगी।
इस साल गर्मीयों में सिर्फ़ हीट वेव ही नहीं, बल्की विंड वेव यानी मरूस्थलीय तेज और गर्म उष्ण तीक्ष्ण हवाओं यानी आने वाले दिनों में तेज़ गति से हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिलेंगी।
आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी पूर्वी जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से उपर बने हुए हैं हरियाणा के एक दर्जन जिलों में 40 और 40 डिग्री सेल्सियस से उपर बने हुए हैं जबकि शेष जिलों में भी तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं।
आज जिला महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा दिन के तापमान बनें हुए हैं यहां नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमशः 42.6 डिग्री सेल्सियस और 42.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी जिलों में हीट वेब लूं की परिस्थितियां बनी हुई है।
साथ ही साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में में भी उछाल जारी है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश ओलावृष्टि की गतिविधियां होगी जब कि हरियाणा के उत्तरी जिलों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों की संभावना है जबकि शेष हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों की संभावना है एक दो स्थानों पर केवल छिट-पुट बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी हालांकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में अभी एक दो दिन उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं अपने रंग दिखाएगी।
यह पश्चिमी प्रणाली 20 अप्रैल को जैसे ही आगे निकल जाएगी वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में उत्तरी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में 24 अप्रैल तक तापमान में गिरावट और साथ ही हीट वेब लूं से आमजन को राहत मिलेगी।
आज जिला महेंद्रगढ़ में सुबह मौसम सुहावना और ठंडी हवाएं जबकि धीरे-धीरे ये हवाएं गर्म उष्ण हीट वेब लूं में तब्दील होकर झुलसाने वाली गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया।
साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से ही धूप निकल गई और दिन चढ़ते-चढ़ते उसमें तपिश बढ़ने लगी।
आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 42.6,22.5 डिग्री सेल्सियस और 42.5,23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
डॉ. चन्द्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
Weather Update: हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहें हैं.
0 Comments