अब 21 की जगह 16 महकमे देखेंगे, मुख्यमंत्री के OSD राज नेहरू की एंट्री
हरियाणा में सोमवार को चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इसमें CM नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के काम का बोझ कुछ घटाया गया है। साथ ही CMO में मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू की एंट्री भी हो गई है।
अब CMO में 2 ओएसडी रहेंगे। रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर कई बरसों से (CMO) में हैं और वह राज्य के सबसे पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट कहलाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय से वह CM के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे हैं। नायब सैनी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भी खुल्लर इस पद पर बने रहे।
अभी तक CMO में खुल्लर 21 विभाग देख रहे थे। 2 जून को विभागों का जो बंटवारा किया गया, उसमें उनके पास 16 महकमे रहेंगे। पांच महकमों का चार्ज दूसरे अधिकारियों को दिया गया है।
हरियाणा CMO में विभागों का बंटवारा: राजेश खुल्लर ओवरऑल इंचार्ज
💻 + 1.487648 BTC.NEXT - https://yandex.com/poll/7 lf9c6a , June 04, 2025
mk1tij