दंगा पीड़ितों के परिवारों को नौकरी मिलेगी; डेली वेजेस कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। मीटिंग में तय किया गया कि 1984 दंगों पीड़ितों के परिवार के एक सदस्य को सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी देगी।
इसके अलावा 9 साल से पेंडिंग हरियाणा टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी गई। इस पॉलिसी से जॉन का कॉन्सेप्ट हटा दिया गया है। अब टीचर कोई भी स्कूल चुन सकते हैं।
कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी ओवरटाइम कार्य स्वैच्छिक रहेंगे। सामान्य मजदूरी दर से दोगुना ओवर टाइम दिया जाएगा।
पंजाब ग्राम शामलात भूमि नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। डेली वेजेस कर्मचारियों और पार्ट टाइम कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया गया है
हरियाणा कैबिनेट की टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी
0 Comments