रोहतक, 15 मई।
नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने सफाई कार्य की समीक्षा में सफाई शाखा के अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नगर निगम का मुख्य उदेश्य आमजन को सुविधा प्रदान करना होता है, जिसमें सफाई व्यवस्था प्राथमिकता होती है, इसलिए सफाई व्यवस्था में सुधार करें। सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने वार्डो में निरीक्षण करें, यदि कहीं पर गंदगी है तो उसे तुरंत उठवाया जाये तथा शहर में कूड़ा डलने वाले स्थानो की संख्या कम की जाये व इस कार्य को योजना के तहत किया जाये ताकि शहर में गंदगी के ढेर न रहे। निगम क्षेत्र में जनभागीदारी के तहत सफाई अभियान चलाये जाये जिसमें वार्ड सदस्यो का सहयोग भी लिया जाये। इसके अतिरिक्त कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण भी किया गया तथा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर से कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाये।
आमजन से अपील है कि यह शहर हमारा है तथा इसको साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए नगर निगम, रोहतक का स्वच्छता के कार्य में सहयोग करें तथा अपने घरो, दुकानो, संस्थानो, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, होटल/रैस्टोरेंट, हस्पताल, पैट्रोल पम्प, शॉपिंग काम्पलैक्स, रेहड़ी/फड़ी आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। जिस इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाला जाये। यदि आपके आस-पास एरिया में कोई व्यक्ति गंदगी फैलाये या कूड़ा फैके तो उसे जुरूर रोके-टोके क्योकि ऐसा करने से बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, नरेन्द्र, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप कुमार, सुशील आदि उपस्थित रहे।
निगम क्षेत्र सफाई व्यवस्था की जाये सुनिश्चित, जनभागीदारी के तहत चलाये जाये सफाई अभियान:- निगमायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा
0 Comments