news-details
सरकारी योजना

10th result out: हरियाणा बोर्ड का दसवीं का परिणाम...देखे यहां

Raman Deep Kharyana :-

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विद्यार्थी देख सकेंगे। इस आशय की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने दी है।


पिछले वर्ष 13 मई को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। इस बार 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित होगा।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 2024 के नतीजों में पंचकूला सबसे आगे था, जबकि अंतिम पायदान पर नूंह आंका गया था। पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था। लड़कियों की पास प्रतिशतता 96.32 फीसदी दर्ज की गई थी। लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 फीसदी था। ब्यूरो



10th result out: हरियाणा बोर्ड का दसवीं का परिणाम...देखे यहां

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments