news-details
सरकारी योजना

सोनीपत नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद 66 कर्मचारियों को बदला

Raman Deep Kharyana :-


सोनीपत नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से एक ही सीट पर जमे 40 क्लर्क व अन्य कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

साथ ही नए कर्मचारियों को लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। 

नगर निगम में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। आरोप थे कि ये कर्मचारी आम लोगों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर कटवाते थे और कुछ मामलों में तो रिश्वत लेने की बात भी सामने आई थी।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने यह बड़ा कदम उठाया है।

सोनीपत नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद 66 कर्मचारियों को बदला

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments