रोहतक में धनतेरस व दीपावली त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाई गई है। बाजारों को वाहन फ्री जोन घोषित किया है, ताकि बाजारों में भीड़ ना हो। साथ ही लोगों को भी खरीदारी करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के त्योहार की खरीदारी करने के लिए आमजन घर से बाहर निकल रहे है। पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा बंदोबस्त के पुख्ता इंतजाम किए। जिला की ज्यादा से ज्यादा फोर्स को गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया। सीआईए की अलग-अलग टीमें निरंतर गश्त कर रही है। स्वाट टीमों को शहर में अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।
रोहतक में दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट:आधुनिक हथियारों से लैस स्वाट टीम बाजारों में तैनात; संदिग्धों पर रख रहे नजर
0 Comments