news-details
दुर्घटना

विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत:एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी

Raman Deep Kharyana :-

अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत:एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश सवार थे; पूर्व CM रूपाणी का भी निधन


अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी

विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत:एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments