news-details
बड़ी खबर

रिठाल में धरनारत किसानों के बीच पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अधिकारियों को दिए मांगे मानने के निर्देश

Raman Deep Kharyana :-


बिजली-पानी की किल्लत से पूरे प्रदेश में हाहाकार- हुड्डा


रोहतक, 24 मई । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पूरे हरियाणा में आज बिजली और पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ना किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पा रहा है और ना ही लोगों को पीने के लिए। इस भयंकर स्थिति के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।


हुड्डा रिठाल गांव में धरनारत कई गांवों के किसानों से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को गांव वालों की मांगे मानने के लिए निर्देश दिए। और साथ ही मुख्यमंत्री को डी ओ लेटर भी लिखा। नहरी पानी की उचित सप्लाई के साथ गांव वालों ने शिकायत करी है कि 2022 में जेएलएन नहर की तलहटी पक्की होने की वजह से वाटर रिचार्ज बिल्कुल बंद हो गया है। इसके चलते आसपास के ट्यूबवेल और नलकों का पानी पूरी तरह खारा हो चुका है। ऊपर से सितम यह कि अब सरकार बीएसईबी नहर की तली को भी पक्का कर रही है। इसके चलते इलाके में पीने के पानी की समस्या और बुरी तरह गहरा जाएगी। इलाके में पीने के साथ सिंचाई के लिए भी पानी मिल पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।


इसलिए गांव वालों ने नहर की तली को हेड से लेकर टेल तक कच्ची रखने की मांग करी है। साथ ही बीएसबी नहर के हर पुल पर घाट बनाने और उचित दूरी पर दोनों तरफ सीढ़ी बनाए जाने की भी मांग रखी है। गांव वालों की मांग है कि जेएलएन के दोनों तरफ जो 10 किलोमीटर के दायरे में गांव आते हैं, उन्हें नहर से पीने के पानी की सप्लाई की जाए।


हुड्डा ने कहा की गांव वालों की मांगे पूरी तरह जायज हैं। वो अधिकारियों से लेकर सरकार तक के स्तर तक उनकी मांग उठाएंगे और इसे पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

रिठाल में धरनारत किसानों के बीच पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अधिकारियों को दिए मांगे मानने के निर्देश

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments