news-details
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री नायब सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने दिया निमंत्रण

Raman Deep Kharyana :-


रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों की दी जानकारी


चंडीगढ़, 27 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पयर्टन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सन्त-महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आगामी 30 मई को रोहतक के पहरावर में प्रस्तावित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निमंत्रण दिया। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक व समाज के प्रबुद्धजनों से एकत्रित मांगों पर विस्तार से चर्चा की।


मंगलवार बाद दोपहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

उन्होंने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक के तीसरे कैम्पस पहरावर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को समारोह की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्हें ब्राह्मण समाज की मांगों व गौड़ शिक्षण संस्थान में प्रस्तावित योजनाओं के बारे में चर्चा की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश भर में 36 बिरादरी राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जोश व उत्साह में है, जिसके कारण यह समारोह भव्य व ऐतिहासिक होने जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है, इस समारोह को सर्व समाज की भावना के अनुरूप सैनिकों व शहीदों के सम्मान में समर्पित किया गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानकारी देते हुए बताया कि 50 साल बाद गौड़ शिक्षण संस्थाओं के तीसरे कैम्पस पहरावर में इतना विशाल समारोह होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने दिया निमंत्रण

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments