हादसे में तीन किडनैपरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई
गुरुग्राम से एक ऑटो ड्राइवर और उसके दो बच्चों को किडनैप करने वाले किडनैपर्स की बॉलेरो कार का यूपी के बरेली में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में तीन किडनैपरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि, गुरुग्राम से किडनैप हुए दोनों बच्चों को जान बच गई है, लेकिन उन्हें गंभीर चोट आई है।
सूचना मिलने पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-एक थाने की पुलिस की टीम बच्चे की मां पूजा को लेकर बरेली पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, बॉलेरो में सवार चार किडनैपर में से तीन की मौत हो गई है, जबकि दो बाइक सवार भी हादसे का शिकार हुए। यह जानकारी तब सामने आई, जब बरेली पुलिस ने घायल बच्चों से पूछताछ के बाद उनकी फोटो को गुरुग्राम पुलिस को भेजा।
गुरुग्राम से ऑटो ड्राइवर और उसके दो बच्चों को किडनैप करने वाले किडनैपर्स की बॉलेरो कार का यूपी के बरेली में एक्सीडेंट
0 Comments