हरियाणा में लड़का-लड़की भाखड़ा नहर में कूदे:बाहर निकालने के बाद लड़की ने दम तोड़ा, लड़का पानी में बहा; प्रेम प्रसंग का शक
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत पुलिस और गोताखोरों की टीम बुलाई गई। जिसके बाद लड़की को नहर से निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़के की तलाश जारी है।
बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। लड़का विदेश जाना चाहता था। शादी की बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। हालांकि, दोनों के परिवार और पुलिस अधिकारियों की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
लड़का-लड़की भाखड़ा नहर में कूदे:बाहर निकालने के बाद लड़की ने दम तोड़ा
0 Comments