कोटा में कैमिकल कंपनी ने गैस छोड़ी, स्कूली बच्चे बेहोशः चंबल फर्टिलाइजर से रिलीज हुई थी अमोनिया गैस, कर्मचारी बच्चों को कंधे पर लेकर भागे
कोटा की चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की फैक्ट्री से छोड़ी गई अमोनिया गैस स्कूल तक पहुंच गई। कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। गैस इनहेल करने की वजह से कई बच्चे बेहोश हो गए और कुछ उल्टियां करने लगे। बताया जा रहा है कि गैस रिलीज करने के कारण 6 बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी।
घटना सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (CFCL) की फैक्ट्री के पास ही सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। सुबह के वक्त फैक्ट्री की तरफ से अमोनिया गैस को रिलीज किया गया था। यह गैस स्कूल की तरफ पहुंच गई।
इससे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। थोड़ी देर में वे बेहोश हो गए। इससे हड़कंप मच गया। बच्चों को CFCL परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
इस शहर में कैमिकल कंपनी ने गैस छोड़ी, स्कूली बच्चे बेहोशः
0 Comments