श्री गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारा देश 39 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा- मुख्यमंत्री
देश को मिले 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर हमारा सिर गर्व से ऊंचा किया
देश को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से 7 हमारे खिलाड़ियों ने जीते जिनमें पांच बेटियां भी शामिल- मुख्यमंत्री
हमारी तरफ से पूरे देश को बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते ये संभव हुआ
हर साल की तरह इस बार भी 9 अगस्त से तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन
यह यात्रा 17 अगस्त तक चलेगी- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया शुरू
आज हर घर तिरंगा अभियान देश का एक बड़ा जन आंदोलन बन चुका है- मुख्यमंत्री
इस अभियान को वंदे मातरम समर्पित किया गया है जो इस अभियान की एक विशेषता
हर घर तिरंगा और वंदे मातरम को साथ लेकर चलना नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक बड़ा अवसर
यह सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन भागीदारी का राष्ट्रीय उत्सव- मुख्यमंत्री
स्कूलों और कॉलेज में तिरंगे और वंदे मातरम के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएगी
शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला, भाषण और स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रम भी किए जाएंगे आयोजित
वंदे मातरम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा कांसर्ट का आयोजन 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में किया जाएगा
सेल्फी विद तिरंगा अभियान की प्रमुख डिजिटल गतिविधि होगी- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने तिरंगे को पूरे सम्मान और मर्यादा के साथ फहराने की अपील की
आज का अन्य विषय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की
हर साल की तरह आगामी 14 अगस्त को इस पूरे देश में मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय समारोह गुरुग्राम में किया जाएगा आयोजित जहां 13 अगस्त को लगाई जाएगी एक प्रदर्शनी
इस राज्य स्तरीय आयोजन का समापन 14 अगस्त की शाम को कैंडल लाइट मौन यात्रा के साथ किया जाएगा
गत 29 जुलाई 2026 को गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान किया गया शुरू
यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा- मुख्यमंत्री
अभियान का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुआ
वहां पवित्र मिट्टी युक्त कलशों का पूजन कर उन्हें देश भर के राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया
वाराणसी से शुरू की गई कलश यात्रा पूरे देश में जा रही है
श्री गुरु रविदास जी के जन्म स्थान से यात्रा में लाई गई पवित्र मिट्टी गुरुग्राम पहुंच चुकी है
इस कलश यात्रा के स्वागत में गुरुग्राम में आज माता शीतला मंदिर के परिसर में भव्य समारोह का किया जा रहा है आयोजन
आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंजाब के डेरा सचखंड से वाराणसी स्थित जन्मस्थली तक भव्य श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी
प्रदेश की जनता इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर लेगी भाग ऐसा मुझे विश्वास- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
0 Comments