हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश हो रही है। कुल्लू जिले में 3 जगह सैंज घाटी, मणीकर्ण के ब्रह्मगंगा, गड़सा घाटी के शिलागढ़ में बादल फटा। इसके कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी है। 3 लोगों बह गए हैं।
उधर, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। 7 लोगों में 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।
जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया।
गुजरात के सूरत का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटी में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। परवत पाटिया इलाके में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
यहां बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर लिटाकर पानी से निकालकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।
कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, 3 लोग बहे:सूरत में भारी बारिश के बाद बाढ़; MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
0 Comments