Lयमुनानगर जिले में स्वास्थ्य विभाग के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. मंजीत सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न और जातिसूचक टिप्पणियों के आरोपों में नया मोड़ आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी CMO फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छिपते फिर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. सिंह जमानत हासिल करने के लिए कानूनी जुगाड़ में लगे हुआ है, जबकि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामला अब मीडिया और सोशल मीडिया पर हाइलाइट हो चुका है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई को और गंभीरता से लिया है। वहीं पीड़िता राजनैतिक घराने से होने के चलते भी पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव है।
कॉल कर की थी संबंध बनाने की मांग
20 सितंबर को हुई घटना में पीड़िता, जो यमुनानगर में कंसल्टेंट डॉक्टर हैं, ने आरोप लगाया कि CMO ने वॉट्सऐप कॉल पर अश्लील टिप्पणियां कीं और संबंध बनाने की मांग की। रिकॉर्डिंग में आरोपी के कथित शब्द शामिल हैं।
"अभी नहीं तो कभी नहीं, 10 से 15 मिनट में तैयार हो जाओ... मैं तेरे साथ संबंध बनाना चाहता हूं।" पीड़िता ने 22 सितंबर को महिला थाना यमुनानगर में FIR दर्ज कराई, जिसमें छेड़छाड़ की धाराएं और SC/ST अधिनियम लागू किया गया।
यौन उत्पीड़न के आरोपी CMO डॉ. मंजीत सिंह अंडरग्राउंड
0 Comments