news-details
बड़ी खबर

उपायुक्त डॉ. आंनद शर्मा ने समन्वय स्थापित कर कार्यों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Raman Deep Kharyana :-

करनाल में वीबी जी राम जी को लेकर बैठक


 उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय स्थापित कर विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (वीबी-जी-राम जी) योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का आवंटन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला में 318 विकास कार्य कराए जाने हैं।


  उन्होंने बताया कि मनरेगा के स्थान पर अस्तित्व में आई वीबी-जी-राम जी योजना में अकुशल मजदूरों को हर साल 100 की बजाए 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, रोजगार सृजन और परिवारों की आजीविका में सुधार करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दस दिन के अंदर बीडीपीओ से समन्वय स्थापित कर कराए जाने वाले 318 विकास कार्यों का आवंटन सुनिश्चित कर लें।


  उपायुक्त ने कहा कि कराए जाने वाले मुख्य कार्य जल सुरक्षा, सह ग्रामीण बुनियादी ढांचा, ग्रामीण आजीविका और आपदा प्रबंधन से जुड़े हैं। योजना के तहत स्कूलों की चारदीवारी, कक्षा-कक्ष की मरम्मत, भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण, नर्सरी बनवाने जैसे कार्य कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुमान (एस्टीमेट) इस प्रकार से तैयार किया जाए जिसमें श्रम और निर्माण सामग्री का अनुपात 60:40 का हो।


  बैठक में एडीसी डा. राहुल रईया, बीडीपीओ गुरमलक, सोमवीर खटकड़, शिखा, उमेद सिंह, साहब सिंह, प्रशांत कुमार, डीएफओ राजबाला, एक्सईएन संजय शर्मा, अजय, मनोज कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र, सीडीपीओ संतोष, एसडीओ दीपक गर्ग, डा. आरबी खर्ब, डीएचओ कमल सैनी, एडीओ नेहा, जिला वन अधिकारी नवल कुमार आदि मौजूद रहे।

उपायुक्त डॉ. आंनद शर्मा ने समन्वय स्थापित कर कार्यों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments