हत्याकांड और लूटकांड में था वांछित
गांव मल्हा माजरा में लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले छठे आरोपी को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया है। आरोपी के पांव में गोली लगी है। सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दिल्ली की जेजे कॉलोनी के निवासी कुबेर उर्फ महिना को पांव में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लाया गया है।
लूट और हत्या की वारदात में छह आरोपी शामिल थे जिनमें से पांच आरोपियों को पहले पकड़ा जा चुका है। सफियाबाद से मुनिरपुर रोड पर यह मुठभेड़ हुई है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी के पांव में लगी। बता दें कि बीते 8 जनवरी की देर रात 1 बजे साहिल के घर पर आरोपियों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पांव में लगी गोली
0 Comments