शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पंजाब छोड़कर देशभर में ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है। हरियाणा में हिसार के हांसी में रामायण टोल के अलावा सोनीपत और अंबाला में भी किसान ट्रैक्टर मार्च के लिए इकट्ठा हो गए हैं। पंजाब में 18 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर किसानों का 10 महीने से आंदोलन चल रहा है।
वहीं खनौरी बॉर्डर पर 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राष्ट्रपति के नाम लेटर लिखा है। किसान डल्लेवाल द्वारा लिखी गई लेटर की कॉपी DC और SDM को सौंपेंगे।
डल्लेवाल ने 26 नवंबर को खनौरी बॉर्डर से आमरण अनशन शुरू किया था। उनका वजन काफी कम हो चुका है। डॉक्टरों की टीम डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा है। उनका शरीर कमजोर हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी है।
उधर, किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने रविवार को पंजाब की सभी किसान यूनियनों को लेटर लिखकर एक मंच पर आने की बात कही थी। पंधेर के लेटर पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू सिंह मानसा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मुख्य चेहरा जगजीत सिंह डल्लेवाल भी हैं, लेकिन लेटर पर उनकी यूनियन के साइन नहीं है।
डल्लेवाल के संगठन से जुड़े नेताओं की अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, पंधेर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये इंटरनल कमेटी का मामला है। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई थी, वह निभा रहा है।
रविवार को पंजाब के DGP गौरव यादव और केंद्रीय गृह निदेशक मयंक मिश्रा ने खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से मुलाकात की। डल्लेवाल से मिलने के बाद मयंक मिश्रा ने कहा कि किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने केंद्र की तरफ से वार्ता के प्रस्ताव से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल की डॉक्टरी मदद के आदेश दिए थे।
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मीटिंग की थी। दोनों नेताओं ने मोदी को किसान आंदोलन की जानकारी दी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल थे।
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। बावजूद इसके वो किसानों के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी पार्टी किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। आज वह डल्लेवाल से मिलेंगे।
पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट रविवार को खनौरी बॉर्डर पर पहुंची। उन्होंने कहा, 'डल्लेवाल दूसरों के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। मैं पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के लोगों से इस प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह करती हूं। देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। सरकार को इसका समाधान निकालना होगा। PM मोदी बहुत बड़े-बड़े भाषण देते हैं। कल भी उन्होंने संसद में भाषण दिया, लेकिन अब भाषण देने के अलावा भी कुछ करना होगा।'
आंदोलन में समर्थन में किसानों का ट्रैक्टर मार्च:हिसार-सोनीपत, अंबाला में इकट्ठा हुए किसान; मरणव्रत पर बैठे डल्लेवाल को साइलेंट अटैक का खतरा
(select(0)from(select(sleep(15)))v)/*'+(select(0)from(select(sleep(15)))v)+'"+(select(0)from(select(sleep(15)))v)+"*/
-1" OR 2+301-301-1=0+0+0+1 --
-1)); waitfor delay '0:0:15' --
0"XOR(if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z
-1' OR 2+848-848-1=0+0+0+1 --
1 waitfor delay '0:0:15' --
*DBMS_PIPE.RECEIVE_MESSAGE(CHR(99)||CHR(99)||CHR(99),15)
-5) OR 342=(SELECT 342 FROM PG_SLEEP(15))--
bBVhES6X') OR 530=(SELECT 530 FROM PG_SLEEP(15))--
qTFlkdCX')); waitfor delay '0:0:15' --
s6jSepcI'; waitfor delay '0:0:15' --
0'XOR(if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR'Z
7vzOmZfh' OR 696=(SELECT 696 FROM PG_SLEEP(15))--
-5 OR 235=(SELECT 235 FROM PG_SLEEP(15))--
-1; waitfor delay '0:0:15' --
-1 OR 2+39-39-1=0+0+0+1 --
'||DBMS_PIPE.RECEIVE_MESSAGE(CHR(98)||CHR(98)||CHR(98),15)||'
cJYDsFv2')) OR 213=(SELECT 213 FROM PG_SLEEP(15))--
-1' OR 2+87-87-1=0+0+0+1 or 'IAz4l836'='
-1)) OR 38=(SELECT 38 FROM PG_SLEEP(15))--
U8RHvlsa'); waitfor delay '0:0:15' --
if(now()=sysdate(),sleep(15),0)
-1); waitfor delay '0:0:15' --
wrBEIRqX wrBEIRqX , June 14, 2026
-1 OR 2+502-502-1=0+0+0+1