मशहूर काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनका वेतन तीन गुना तक बढ़ जाएगा।
40 साल बाद कर्मचारी सेवा नियमावली को हरी झंडी दे दी गई है। गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 108वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि पुजारियों को अभी 30 हजार रुपये दिया जाता था। अब उन्हें 80 से 90 हजार रुपये वेतन मिलने लगेगा।
नियमावली लागू होने के बाद वेतन भत्ते में इजाफा होने के साथ पदोन्नति, अवकाश सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।
सूत्रों के मुताबिक पुजारियों, कर्मचारियों और सेवादारों की नियुक्ति के लिए प्रस्तावित नियमावली में चार श्रेणी तय की गई हैं। राज्यकर्मियों की तरह पुजारियों को ग्रेड और मैट्रिक्स दिया जाएगा।
मशहूर काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को बड़ी खुशखबरी
0 Comments