पलवल जिले के होडल सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 23.26 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खाईका गांव के दाऊद और आर्य नगर के रवि के रूप में हुई है।
पहले मामले में, सीआईए टीम बहीन थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि खाईका गांव का दाऊद हेरोइन बेच रहा है। वह अंधोप सरकारी स्कूल के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी दाऊद को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11.26 ग्राम अवैध हेरोइन मिली।
पलवल में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:स्कूल के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा था; सूचना पर CIA की रेड
0 Comments