Raman Deep Kharyana :-
विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भव्य उद्घाटन देश के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा शनिवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल एवं हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर, युवा सशक्तिकरण, खेल, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक श्री मूलचंद शर्मा (बलभगढ़), श्री धनेश आदलखा (बड़खल) एवं श्री सतीश कुमार फागना (फरीदाबाद एनआईटी) उपस्थित रहेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर पर्यटन सचिव, भारत सरकार श्री श्रीवास्तव कृष्णा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, एडीजी सीआईडी श्री सौरभ सिंह, पर्यटन एवं विरासत विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अमित कुमार अग्रवाल, आईएएस, मंडलायुक्त फरीदाबाद श्री संजय जूण, आईएएस, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईपीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
0 Comments