शुक्रवार को जिला यमुनानगर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बरामदगी के औचक निरीक्षण करने के लिए पंकज नैन पुलिस महानिरीक्षक, अम्बाला रेंज जगाधरी पुलिस लाइन में पहुंचे। यमुनानगर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल द्वारा स्वागत किया गया। तदोपरांत आईजी पंकज नैन ने जिला में बरामद कुल 118 लंबित मदो से संबंधित मादक पदार्थ मदों का निरीक्षण किया जो ठीक प्रकार से पाया गया। महानिरीक्षक महोदय ने मालखाने के रख-रखाव सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशा तस्करों पर पर कारवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किये जाते हैं। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का दुरुप्रयोग न हो सकें। इन नशीले पदार्थो को समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा चैक किया जाता है।
आईजी अम्बाला रेंज पंकज नैन ने यमुनानगर के लंबित बरामद 118 मादक पदार्थ मदों का किया औचक निरीक्षण
0 Comments