किसान भाइयों, यदि आपके क्षेत्र में फसलों में बारिश से नुकसान हुआ है और आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाया है, तो आप निम्नलिखित तरीकों से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं:
शिकायत दर्ज करवाने के तरीके:
1. टोल फ्री नंबर 14447: फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें।
2. क्रॉप इंस्योरेंस ऐप: क्रॉप इंस्योरेंस ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
3. PMFBY वॉट्सएप चेटबोट: PMFBY वॉट्सएप चेटबोट (7065514447) पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिकायत दर्ज करवाने के लिए आवश्यक जानकारी:
खसरे की गिरदावरी: अपने खसरे की गिरदावरी की जानकारी प्राप्त करें।
फसल की जानकारी: अपने खसरे में कौनसी फसल की बुआई की गई है, इसकी जानकारी प्राप्त करें।
बीमा प्रीमियम: बैंक में आपकी किस फसल का बीमा प्रीमियम कटा है, इसकी जानकारी प्राप्त करें।
नोट: यदि आपने फसल बीमा नहीं करवाया है, तो अपनी ग्राम पंचायत के पटवारी साहब से मिलकर खराबे की शिकायत दर्ज करवाएं
फसल खराब होने पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
🗂 📊 Balance Update - 0.33 BTC detected. Complete vjruny , September 23, 2025
pcv28l