news-details
बड़ी खबर

गुरुग्राम में ACB ने अग्निशमन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Raman Deep Kharyana :-


आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर ₹2,98,050 नकद राशि भी बरामद, अनुसंधान जारी

गुरुग्राम राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग, गुरुग्राम में कार्यरत आरोपी कर्मचारी मनोज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में शिकायत दी कि वह पारसनाथ एक्सोटिका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सोसायटी के फ्लैट नंबर C-4/1203 में आग लगने की घटना हुई थी। इस मामले में अग्निशमन विभाग, सेक्टर-29, गुरुग्राम में तैनात आरोपी मनोज कुमार उर्फ मनोज कादयान द्वारा शिकायतकर्ता को ड्यूटी में लापरवाही के मामले में फंसाने की धमकी देकर ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई। बाद में आरोपी ने सौदेबाजी कर रिश्वत राशि ₹15,000 तय की। शिकायत प्राप्त होने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से ₹15,000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।इसके अतिरिक्त आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर ₹2,98,050 नकद राशि भी बरामद की गई, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


*ज़ीरो टॉलरेंस नीति के साथ भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा की ओर बढ़ रही सरकार : डॉ. ए.एस. चावला*


निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा, डॉ. ए.एस. चावला, आईपीएस ने कहा कि हरियाणा सरकार और ब्यूरो की नीति है कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, जिसके तहत रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग और भ्रष्ट आचरण में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाकर भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है और सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। भ्रष्टाचार किसी भी व्यवस्था को कमजोर करता है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुग्राम में ACB ने अग्निशमन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments