हरियाणा में मई माह में गर्मी का प्रकोप कम है।
जिसका कारण पश्चिम विक्षोभ के चलते हो रही बारिश है। हालांकि धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को अम्बाला में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया।
दिन के तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। अभी दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।
11 मई को हवा के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
हरियाणा में 14 मई तक आंधी बारिश के आसार, दिन का पारा बढ़ा..
0 Comments