news-details
बड़ी खबर

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका

Raman Deep Kharyana :-


कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 994 रुपए तक महंगा हुआ


कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाज़ार में खाने पीने की चीज़ें और महंगी होंगी


दिल्ली 

कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 'छोटू' सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' प्रभावी हो गए हैं।


तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3071.50 हो गई है। पहले ये ₹2078.50 में मिल रहा था।


कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments