रोहतक की अनाज मंडी में आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।
मृतक जयपाल उम्र करीब 60 साल अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 पर बैठे हुए थे। शाम के समय जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भेज दिया।
दो साल पहले आईपीएस बना था बेटा राहुल
मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का बेटा राहुल बल्हारा दो साल पहले आईपीएस बना था। फिलहाल दमन-दीव में तैनात है। जयपाल का समृद्ध परिवार है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। समझ नहीं आ रहा है।
रोहतक में IPS के पिता ने खुद को गोली मारकर आत्मदाह कर ली
0 Comments